कुश्ती दंगल आयोजित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। गांव कल्याणपुरा में गणगौर मेले में देर शाम तक कुश्ती दंगल आयोजित किया गया जिसमें अंतिम कुश्ती 21 हजार रूपए की करवाई गई जिसमें राजस्थान केशरी पहलवान छगन मीणा ,खट्टुंदरा ओर मोहित बागपत के बीच कड़े संघर्ष के बाद मुकाबला बराबरी पर छुटा,ओर गांव वालों ने राजस्थान केशरी बनने पर पहलवान छगन मीणा खट्टुंदरा का साफ़ा पहना कर सम्मानित किया दंगल में दिल्ली, चूरू बागपत , और गोपाल अखाड़ा गणेसर, कर्म योगी अखाड़ा कल्याणपुरा के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले ओर महिला पहलवानों की कुश्ती भी करवाई गई , मेला कमेटी में सहयोगकर्ता , शीशराम तेतरवाल के नेतृत्व में सांवरमल छिछोलिया, विनोद, अशोक, दीपेंद्र, सुनील, मुकेश, देवी सहाय, गोपाल , सुरेशसामोता ओर कोच नेतराम के सहयोग से दंगल में व्यवस्था ओर प्रबंधन करने में मुख्य सहयोग रहा। मेला कमेटी ने मेले में दिए गए सहयोग के लिए सभी गांव वासियों का धन्यवाद किया।

You might also like