साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया जागरूक

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। कस्बे की पीएम श्री यूनियन क्लब राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को प्रार्थना सत्र के दौरान छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। संस्था प्रधान मोहनलाल अर्जुन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के लिए साइबर सुरक्षा की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान साइबर अपराध से बचाव एवं सुरक्षा के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में छात्रा नव्या सैनी, तुलसी, ग्यारसी एवं खुशबू प्रजापत सहित कई छात्राओं ने साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा विषय पर पत्रवाचन किया। वहीं मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन्द्रसिंह फगेड़िया, तिलोकाराम डूडी, रामकिशोर मेघवाल, रश्मि महर्षि, कन्हैयालाल शर्मा, आनंदसिंह, शीशपाल, धर्मपाल बुगालिया, कपिल मीणा, रोशनी, दीपांकर शर्मा, नानूराम, अशोक कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज सारस्वत ने किया।

You might also like