शतरंज में जयंत बना जिला चैंपियन, लतिका सोनी का राज्य स्तर पर चयन

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के आयु वर्ग-19 में राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, निम्बी जोधा के प्रतिभावान छात्र जयंत तिवाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर जिला चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ। मेंटोर शिक्षक अनिल मारोठिया ने बताया कि जयंत ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल कौशल, एकाग्रता और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मेंटोर शिक्षिका मनीषा ने बताया कि विद्यालय की छात्रा लतिका सोनी का आयु वर्ग.-14 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल बहारिया ने कहा कि लगातार मेहनत, लगन, एकाग्रता और खेल के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने दोनों प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसबीईओ कल्याण सिंह, टैगोर स्कूल के निदेशक गुलाब सिंह शेखावत, प्रशासक गणेश चबराल सहित गणमान्य जनों, विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों ने जयंत तिवाड़ी और लतिका सोनी का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

You might also like