पूर्व विधायक महर्षि की जनसुनवाई
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न)। रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आई विभिन्न जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। जनसुनवाई में बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। पूर्व विधायक महर्षि ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और कई मामलों में तत्काल कार्यवाही भी सुनिश्चित करवाई। इस अवसर पर अभिनेश महर्षि ने कहा जनता की सेवा ही मेरा पहला धर्म है। मैं निरंतर प्रयासरत हूं कि क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से हों और हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हो। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण एवम शहरी जन उपस्थित थे।