महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में गरबा-डांडिया महोत्सव की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। कस्बे के महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में माँ दुर्गा की आरती एवं गणेश वंदना के साथ गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी मनीष अग्रवाल, कोमल वर्मा एवं ममता यादव के सानिध्य में सर्वप्रथम महाविद्यालय प्रांगण में माँ दुर्गा का आकर्षक पंडाल सजाया गया। पंडित राकेश शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक डॉ उषा खर्रा, प्राचार्य डॉ वीरेंद्र यादव, उपप्राचार्य विजेंद्र कुमार, श्याम सामोता, एमजीआईएस प्राचार्य आनंद बबेरवाल, आईटीआई प्राचार्य महेंद्र यादव, बीएड उपप्राचार्य ग्यारसी लाल यादव, वाणिज्य संकाय प्रभारी मांगीलाल कुमावत, विज्ञान संकाय प्रभारी प्रमोद वर्मा, कला संकाय प्रभारी शिवप्रसाद यादव, कार्यालय प्रभारी धर्मपाल बिजारणिया, एनसीसी सीटीओ सुरेश सामोता एवं खेल प्रभारी रामसिंह जाट सहित अन्य अतिथियों ने माँ दुर्गा की ज्योत प्रज्वलित कर महाआरती की। माता रानी को भोग अर्पित किया गया तथा कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। सांस्कृतिक प्रभारी प्रमोद वर्मा ने बताया कि महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। स्नेहा वर्मा ने नगाड़ा संग ढोल बाजे, पूजा जांगिड़ ने डांस का भूत तथा नीरू ने घूमर गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं गुंजन सैनी एवं ग्रुप ने ढोलिड़ा ढोल रे वगाडा पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। पल्लवी एवं ग्रुप ने दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ गीत पर माँ दुर्गा का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। स्टाफ सदस्यों ने माँ शेरावाली, ए तेरा शेर आ गया गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं चोगाड़ा तारा गीत पर छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति से माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में डांडिया लेकर गुजरात के पारंपरिक गरबा एवं डांडिया नृत्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी गुजराती वेशभूषा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया। महाविद्यालय निदेशक डॉ उषा खर्रा एवं प्राचार्य डॉ वीरेंद्र यादव ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सांस्कृतिक प्रभारी प्रमोद वर्मा ने किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य जितेंद्र सिंह दायमा, शशिकला पलावत, किरण सैनी, पवन कुमार, पवन शर्मा, अजीत सिंह, सुमित्रा सिंह, अनुष्का मिश्रा, स्वाति कुमावत, बृजमोहन यादव, पवन परसोया, राजकुमार सैनी, हरफूल यादव, सुमित्रा देवी, प्रदीप शर्मा, विजयपाल जाट सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।