गौरीशंकर पांडे बने इंडियन आर्मी में धर्मगुरु
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । इंडियन आर्मी में जूनियर कमिश्नर ऑफिसर के पद पर चयनित होकर गौरीशंकर पांडे “बॉबी” धर्मगुरु बन गए हैं। इसके पिता स्व. महेश पांडे अपने समय धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहते थे। आर्मी में धर्मगुरु बने गौरीशंकर की धर्मपत्नी रितम शर्मा भी “नानी बाई को मायरो” की संगीतमयी ख्याति प्राप्त कथा वाचक हैं। ब्राह्मण समाज के साथ ही सर्व समाज के लोगों ने धर्मगुरु के पद पर चयनित हुए बॉबी पांडे को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।