स्वर्ण व्यापारियों ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने पर जताया विरोध

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । स्वर्णकार एसोसिएशन तारानगर की बैठक कस्बे के सोनी धर्मशाला में हुई। बैठक में स्वर्णकार की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में भारत सरकार की ओर से सोने व चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने पर रोष व्यक्त किया गया। स्वर्णकार बंधुओं ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सोने व चांदी के भाव बहुत अधिक तेज है इसके बावजूद सरकार ने सोने व चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से 15 प्रतिशत बढ़ाकर स्वर्ण व्यापारियों व आम जनता के साथ कुठाराघात किया है। सोने चांदी के भाव बढ़ने से स्वर्ण व्यापार बंद होने के कगार पर है। बैठक के बाद एसोसिएशन ने आयात शुल्क बढ़ाने के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम तारानगर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर सोने व चांदी पर आयात शुल्क कम करने व सोने चांदी के भाव में चल रहे अनियंत्रित उतार चढ़ाव को नियंत्रित करने की मांग की। इस मौके पर स्वर्णकार एसोसिएशन तारानगर के अध्यक्ष भगवती प्रसाद गोयतान, हनुमानमल, जगदीश नारनौली, विजय कुमार सिंगड़, पीरूमल, मालाराम, आजाद बंगाली सहित अनेक स्वर्णकार मौजूद थे।

You might also like