गोपालपुरा गांव में किया अखंड कीर्तन

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)22 मई। गोपालपुरा गांव में देवपित्तर अमावस्या के उपलक्ष में मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना के लिए चौबीस घण्टे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया। पण्डित श्रीराम शर्मा व कन्हैयालाल शर्मा ने सरपंच सविता राठी द्वारा श्रीराम दरबार की पूजा करवाकर मन्त्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के स्वस्थ होने के साथ गांव की समृद्धि का संकल्प दिलाया। डूंगर बालाजी में सियाराम बाबाजी की बगीची के महावीरदास महाराज ने कीर्तन किया। बजरंगदास, श्याम लाहोटी, दीपचंद गिलडा, गजानन्द शर्मा, सुआ कंवर, पतासी देवी, गोगल कंवर, ईसर सिंह, गणपत दास स्वामी, गणेशदास, नानू माली, कौशल्या लाहोटी, सन्तोष शर्मा आदि ने कीर्तन किया।

You might also like