बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूल की छात्रा ने मारी बाजी
कृष्ण कुमार गाँधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में बास बिजौली सरकारी स्कूल की छात्रा अपर्णा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल व गांव का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भुपेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि अपर्णा ने खेलों के इतिहास में भी राज्य में परचम लहराते हुए इस होनहार छात्रा ने राजस्थान फुटबॉल टीम के कप्तान के रूप में प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बास बिजौली स्कूल का नाम रोशन किया था। स्कूल का पांचवी व आठवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहने पर बास बिजौली व अमरसिंहपुरा गाँव में खुशी की लहर है। इस अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दू महा सभा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने अर्पणा व सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।