केसर देवी बालिका विद्यालय में टीनशेड का भव्य लोकार्पण
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । पीएमश्री केसर देवी बालिका विद्यालय लाडनूं मे टीन शेड लोकार्पण कार्यक्रम सीबीईओ कल्याण सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं संस्था प्रधान विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद सुमित्रा आर्य, मौलाना मोहम्मद शाबिर सल्फी, शकुर खान मोयल, सतीश शर्मा, प्रिंसिपल ओमशंकर गर्वा, पुसे खान पूर्व रोडवेज प्रबंधक, ज्यान मोहम्मद भूटा आदि रहे। अध्यापक शिव शंकर बोहरा ने बताया कि हाजी सतार खां ने अपनी पत्नी मुनी बानो की याद में एमडीएम रसोई घर के सामने 1.5 लाख रुपए की लागत से टीन शेड बनवाया। समाजसेवी इशाक मोहम्मद छींपा द्वारा विद्यालय द्वार के सामने फर्श बनाने पर अतिथियों द्वारा माला, साफा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौलाना मोहम्मद शाबिर ने कहा कि परमार्थ की सेवा में धन लगाना एक पुण्य का कार्य है। पैसा होकर उसे अच्छे कार्यों में सदुपयोग करना व्यक्ति को अमर बना देता है। सीबीईओ कल्याण सिंह ने कहा कि भामाशाह द्वारा विद्यालयों में कार्य करवाने से सरकारी स्कूलों का काया कल्प हुआ है नामांकन अभिवृद्धि भी हो रही है। प्रिंसिपल ओमशंकर गर्वा ने बताया कि बालिका विद्यालय में कार्य करना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है।