महिला अधिकारिता विभाग में रेखा जांगिड की गोद भराई रस्म आयोजित
जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न) । महिला अधिकारिता विभाग में मंगलवार को विभाग में कार्यरत रेखा जांगिड की गोद भराई रस्म का आयोजन पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रेखा जांगिड को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्योला, आईसीडीएस के उप निदेशक विजेंद्र राठौड़, सुपरवाइजर पूजा, सुनीता , सरिता दनेवा , अल्का पूनिया, मोनिका, रतना, उषा कुलहरी, गोविंद, मनोज स्वामी, राहुल, सुनीता सहित रेखा जांगिड के पति सूचना सहायक अविनाश जांगिड़ एवं परिवारजन उपस्थित रहे।
उप निदेशक विप्लव न्योला ने बताया कि गोद भराई भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा है, जिसके माध्यम से गर्भवती महिला की देखभाल, खानपान एवं प्रसव पूर्व तैयारियों के प्रति परिवार को जागरूक किया जाता है। वहीं आईसीडीएस के उप निदेशक विजेंद्र राठौड़ ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर माह में एक बार गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने रेखा जांगिड के स्वस्थ एवं सुखद मातृत्व जीवन की कामना की करते हुवे पौधा भी भेंट किया।