पशु-पक्षियों के लिए लगाये परिण्डे
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की श्री चिरंजीलाल धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, में पक्षियों हेतु छात्रों व आचार्यों के द्वारा पक्षियों के लिए पानी के परिण्डे विद्यालय के व्यवस्थापक रामावतार शर्मा ने लगायें। व्यवस्थापक रामावतार शर्मा ने बताया कि हम सभी को भयंकर गर्मी में पशु-पक्षियों हेतु जल की व्यवस्था अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लोकेश कुमार चौमाल, प्रभारी नागरमल प्रजापत, राजेश बशीर, दिनेश कुमार तिवाड़ी, श्यामसुन्दर ठठेरा, श्यामलाल प्रजापत, दामोदर मंगलहारा, संजय इंदौरिया, जीवण सिंह, औंकार सिंह, बजरंगलाल माहिच, ओमप्रकाश प्रजापत, विक्रम, संतोष कुमार व विद्यालय में छात्रों ने अपना सहयोग दिया ।