भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुना

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का प्रसारण शहर के वार्ड संख्या 31 में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि “मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त मंच है। कार्यक्रम में दिए गए संदेश समाज को जागरूक, जिम्मेदार और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का कार्य करते हैं। विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, शहर मंडल उपाध्यक्ष निरंजन रुन्थला, लक्ष्मीनारायण चंगोईवाल, गिरधारी बाजोरिया, महावीर खेतान, पवन सराफ, बालकृष्ण पौद्दार, महावीर रामगडिया, श्याम खेमका, प्रदीप भरतिया, प्रेम सराफ,नरेश सराफ, अनिल लाटा,राकेश रुन्थला, मदन सुरेका, अनिल भरतिया, वासुदेव सिन्धी, राजकुमार चौधरी, योगेश दायमा, सूर्यांश शर्मा,अनु रुन्थला, प्रभुदयाल डामा, श्वेता चंगोईवाल, मीरा सिन्धी, सुशीला देवी, निर्मला चंगोईवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like