उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सम्मान
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ की केपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं, 10वीं, 8वीं एवं 5वीं के उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह लॉयंस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप धर्ड़ की अध्यक्षता में व
थानेदार सुभाष चन्द्र के मुख्यातिथि में हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनोज जोशी, हर्ष यादव, शिव शंकर शर्मा, संजय कटारिया, डॉ. हीरालाल सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सहीराम गोदारा, विजय गोदारा, रेवतराम, ओमप्रकाश प्रजापत, विकास शर्मा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान सभी मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का माल्यार्पण एवं साफा-दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।संस्थान निदेशक डॉ. ओमप्रकाश गोदारा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।