दो पिस्तौल व 10 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने पकड़ा 25 वर्षीय युवक को
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। जिले की रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय युवक की घेराबंदी कर उसके कब्जे से दो पिस्टल बरामद की है। सीआई गौरव खिड़िया ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ एवं गैंगस्टर के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सब इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र मय जाप्ता गश्त कर रहे थे। घुमान्दा सड़क मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, जिसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से दो पिस्टल बरामद हुई। 32 बोर की दो पिस्टल के साथ पुलिस ने 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक 25 वर्षीय कालूराम खीचड़ निवासी जांदवा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पिस्टल की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।