शतायु मतदाताओं का सम्मान

मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को ग्राम पंचायत में 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके शतायु मतदाताओं सुरजी और रामकौर का सम्मान किया गया। पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित कर उनके दीर्घ जीवन और लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए सराहना की गई। कार्यक्रम में पंचायत स्तर समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, बीएलओ रामनिवास, चरणजीत राईका, विक्रम सिंह, एचएम वेदप्रकाश, सुनील कुमार, आरती, सुदेश कुमारी, चंदा कुम्हार और पटवारी जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You might also like