70 वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल, सेपक टकरा क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होल्याकाबास के खेल प्रांगण में 70 वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल, सेपक टकरा 17-19 आयुवर्ग, छात्र-छात्रा क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम प्रशासक विमला झरवाल की अध्यक्षता, भावना कुड़ी के विशिष्ट आतिथ्य एवं प्रधानाचार्य मंगेज कुमार के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक युगल किशोर जाखड़ ने प्रतियोगिता संबंधी समस्त जानकारी प्रदान की। सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट में कुल 30 टीमों के 395 संभागी एवं सेपक टकरा में 53 टीमों के 240 संभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार चेजारा एवं आशाराम जाट ने किया। बुधवार को खेले गए उद्घाटन मैच सेपक टकरा 17 वर्ष छात्र वर्ग में शेखावाटी पब्लिक स्कूल लोसल विजयी रही।

You might also like