एपी एसोसिएट्स कार्यालय का शुभारम्भ

निसं
नोखा (नवयत्न)। एपी एसोसिएट्स के नवीन अकाउंटेंट व एडवोकेट कार्यालय का शुभारंभ विधिवत रूप से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया गया। कार्यालय का शुभारंभ महामंडलेश्वर आचार्यश्री बजरंगदास महाराज एवं नोखा तहसीलदार सुनीता चारण ने फीता काटकर किया। एपी एसोसिएट्स के संचालक अशोक कुमार पुखराज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संचालक को नए कार्यालय के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी। संचालक अशोक कुमार पुखराज शर्मा ने बताया कि एपी एसोसिएट्स के माध्यम से लोगों को अकाउंटिंग, आयकर, जीएसटी सहित विभिन्न वित्तीय एवं लेखा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर, पारदर्शी एवं भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराना है। शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं परिचितजन मौजूद रहे। अतिथियों ने एपी एसोसिएट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक को शुभकामनाएं दीं।

You might also like