ट्रस्ट कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, झुंझुनू के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। झुंझुनू प्रभारी मनोज कुमार गनोलिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्कूल संस्थापक गौतम चौमाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में ग्यारसी कुमारी, सबल विनारणी, सुरेश सीमार, नरोत्तम दुलगच, नारायण पांडे, प्रदीप दुलगच, ज्योति शर्मा एवं राजकुमार शर्मा सहित ट्रस्ट के कार्यकर्ता एवं बच्चे उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों एवं उपस्थित लोगों को लड्डू वितरित किए गए। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।

You might also like