प्रिंस एकेडमी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया।
सेरेमनी में 60 सदस्यीय स्टूडेंट काउंसिल का गठन किया गया, जिसमें आर्यन को कैप्टन, तेजल को वाइस कैप्टन, अक्षत कुमार व अस्तित्व शर्मा को हेड बॉय तथा आराध्या शेखावत व आर्या को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। काउंसिल में डिसिप्लिन इंचार्ज, लिंग्विस्टिक इंचार्ज, कल्चरल इंचार्ज, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन व स्पोर्ट्स कैप्टन के पदों पर भी नियुक्तियां की गई। विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट, डम्बल ड्रिल, हाउस फ्लैग प्लेसिंग, बैज पिनिंग सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक एमआर अग्रवाल एवं प्रिंसिपल पूनम चौहान ने नवनिर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल को बैज पहनाकर कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। डा. पीयूष सुण्डा ने स्टूडेंट काउंसिल की महत्ता व उपयोगिता बताते हुए कहा कि विद्यालयी जीवन में मिले इन दायित्वों के निर्वहन से नेतृत्व क्षमता की नींव मजबूत होती है।

You might also like