जाखल तीज मेला महोत्सव 14 से शुरु, 15 को निकलेगी तीज माता की सवारी
निसं
बुगाला (नवयत्न)। जाखल तीज मेला महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बाबा सुंदरदास गोपाल गौशाला मेला परिसर में आयोजित होने वाले मेले में राजस्थानी लोक संस्कृति के साथ आधुनिक मनोरंजन के साधन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेले में खरीदारी और खान-पान के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे।मेला अध्यक्ष रामदीन कुमावत ने बताया कि मेले का शुभारंभ 14 अगस्त को शाम सवा 6 बजे नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल फीता काटकर करेंगे। वहीं 15 अगस्त को दोपहर सवा 3 बजे जाखल के गोपीनाथजी मंदिर से तीज माता की भव्य सवारी निकाली जाएगी। सवारी मुख्य मार्ग से होते हुए बाबा सुंदरदास गोपाल गौशाला मेला परिसर पहुंचेगी। मेले में चूड़ी, खिलौने, घरेलू उपयोग की सामग्री सहित विभिन्न सामानों के स्टॉल लगाए जाएंगे। खान-पान के लिए भी अलग-अलग स्टॉल होंगे, जहां लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन मिलेंगे। मेला अध्यक्ष ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मेले के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ राजस्थानी लोक संस्कृति और तीज की परंपरा से जुडऩे का अवसर मिलेगा।
जलपरी और सर्कस समेत झूले रहेंगे आकर्षण
मेले में जलपरी, न्यू कमल सर्कस, डबल डिस्क झूला, ड्रैगन झूला सहित विभिन्न प्रकार के झूले और मनोरंजन के साधन लगाए जाएंगे। बच्चों के साथ परिवारों के लिए भी मनोरंजन के कई विकल्प उपलब्ध रहेंगे।