केशवानंद हैंडबॉल-बैडमिंटन में विजेता

सुरेन्द्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान सी.सै. स्कूल ने 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में संस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। जानकारी देते हुए सीईओ साहिल ढाका ने बताया कि अंडर-14 हैंडबॉल में विजेता, अंडर-14 बैडमिंटन में चैंपियन, अंडर-17 व्यक्तिगत टेबल टेनिस में अव्वल कटारा फाइनल में तथा अंडर-17 फुटबॉल टीम ने भी फाइनल में प्रवेश किया। हैंडबॉल के फाइनल में केशवानंद ने बालोद-बाखड़ा को हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंडर-14 बैडमिंटन टीम ने प्रिंस लोटस वैली को मात देकर खिताब अपने नाम किया। टेबल टेनिस में अव्वल कटारा ने सेमीफाइनल में सिंहासन के विजय को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं अंडर-17 फुटबॉल टीम ने दुधवा को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस शानदार उपलब्धि पर निदेशक रामनिवास ढाका, चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल ढाका, खेल प्रभारी महेंद्र सहारण, कैंपस हेड राहुल ढाका एवं प्रधानाचार्य डॉ विजेंदर सिंह मलिक ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

You might also like