राज्य स्तरीय जूनियर वुशु में खनीपुरा के खिलाड़ियों का परचम

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। राजस्थान राज्य वुशु संघ के तत्वावधान में 4 से 6 अक्टूबर तक भीलवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर वुशु मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में खनीपुरा नि:शुल्क स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने दो पदक जीतकर सीकर जिले का नाम रोशन किया है। शारीरिक शिक्षक सतवीर सामोता ने बताया कि बालिका वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में गायत्री पूनिया ने सुनयना श्रीगंगानगर को 2-0 के एकतरफा मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं छात्र वर्ग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में यश कुमार सैन ने रजत पदक जीता। गायत्री पूनिया 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर वुशु चैम्पियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। गायत्री पूनिया ने पूर्व में भी राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में पदक जीतकर राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। खनीपुरा स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर खनीपुरा विकास सेवा समिति के श्रवण यादव, सीताराम पूनिया, ओम प्रकाश यादव, बाबूलाल यादव, गोविंद राम सैनी, फूलचंद सैन व सुल्तान चौधरी ने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

You might also like