जियो ब्लू स्टोर का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर

नीलेश मुद्गल

झुंझुनू (नवयत्न)। शहर के रोड नं. 2 स्थित फेण्डस टेली सर्विस पर गुरुवार को जियो ब्लू स्टोर का उद्घाटन किया गया। स्टोर का शुभारंभ कम्पनी के इंचार्ज विकास गर्ग एवं सुनील जानू द्वारा किया गया।
स्टोर के शुभारंभ अवसर पर बताया गया कि अब जिले के ग्राहकों को जियो सेवाओं से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
स्टोर पर ग्राहकों को पोस्टपेड सिम, eSIM, एंटरप्राइज कलेक्शन, जियो फाइबर, एयर फाइबर, प्रीपेड सिम, सिम स्वैप एवं रिचार्ज सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर झुंझुनूं जिले के जियो डिस्ट्रीब्यूटर एवं फेण्डस टेली सर्विस के ऑनर महेंद्र जानू ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जियो के डिलिवरी मैनेजर सतीश शर्मा, टेरिटरी मैनेजर रवि सांखला, अमित टीबड़ा, सुरेश जाखड़, गुलाब, रामनिवास, हरिलाल, पीटीआई दीपक गुप्ता, अनिल जैन, सुफियान मिर्जा, विकास, सजीव, महेंद्र, धर्मेंद्र, अमित जानू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You might also like