विधायक ने नियुक्त एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष भाटिया का किया स्वागत
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । नव नियुक्त एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया के खेतड़ी नगर पहुंचने पर शनिवार को खेतड़ी विधायक निवास पर स्वागत किया गया। खेतड़ी विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में ढाणा सरपंच विकास सैनी, राजकुमार बाडेटिया, एडवोकेट महीपाल दौराता, महावीर सैनी, सतीश खरड़िया, पूर्व पंस सदस्य सुरेश मेघवाल, सुनिल सिंघल, रामेश्वर, रामानन्द आदि कार्यकर्ताओं ने भाटिया को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। राजकुमार बाड़ेटिया ने बताया कि सुरेन्द्र भाटिया को भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए दूसरी बार झुंझुनूं जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।