स्कूलों में आयोजित हुए विधिक जागरूकता के कार्यक्रम

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । तालुका विधिक सेवा समिति, सुजानगढ़ द्वारा राज्यव्यापी विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को नाथोतााब स्थित एक निजी स्कूल में एडीजे न्यायाधीश महेंद्र प्रजापत भाटी की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।एडीजे महेंद्र प्रताप भाटी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि साइबर क्राइम के प्रति पूर्ण जागरूकता जरूरी है। हर क्लिक करने से पहले सोचें, क्योंकि ओन लाईन रिकॉर्ड हमेशा के लिए बन जाता है, किसी की फर्जी आईडी बनाना, कुछ भी एडिट करके वीडियो बनाना, पिछा करना सब साइबर अपराध हैं। डरें नहीं जागरूक रहें सिस्टम हमेशा साइबर अपराध से पीड़ित के साथ है। भाटी ने कहा कि बाल विवाह अपराध है, उसमें किसी भी प्रकार से सहयोगी नहीं बनें। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम भामा ने की। विशिष्ट अतिथि सुश्री वंदना कंवर, एडवोकेट श्याम सुंदर खंडेलवाल, श्रीमती संतोष सोनी, पुष्पा शेखावत, उप प्रधानाचार्या मंचासीन रही। संचालन पीएलवी विजय पाल श्योराण ने किया।
इसी प्रकार गांधी बालिका में साइबर क्राइम जागरूकता प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसीजेएम विकास गजराज ने अध्यक्षता की। प्रधानाचार्य श्रीमती ललिता भोजक के सानिध्य में कार्यक्रम को आयोजित किया गया। विकास गजराज ने साइबर क्राइम के तमाम अवगुण को बताते हुए समाज में युवा पीढ़ी में साइबर क्राइम के बढ़ते प्रभाव और मानव मानसिकता सिकुड़ने लगी और हमें विद्यार्थी जीवन में सोशल आईडी से दूरी बनाकर चलनी चाहिए, ताकि हम अधिक से अधिक समय अपने अध्ययन और पुस्तकों को दे सकें। कार्यक्रम में एडवोकेट रजनीकांत सोनी, बसंत खेतान, पीएलवी मयंक त्रिवेदी आदि ने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम में हेमलता भार्गव, रानी जैन, ममता दुग्गड, ममता शर्मा, दिशा समरिया, पूजा स्वामी आदि मौजूद रहे।

You might also like