भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया सुन्दर काण्ड के पाठ हुए

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । रींगस कस्बे की ब्राह्मण धर्मशाला परशुराम भवन में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान विशेष पूजा अर्चना की गई। संगीतमय सुन्दर काण्ड के पाट किये गये। परशुराम भवन में सुबह से ही विप्र जनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। फुल मालाओं से प्रतिमा को सजाया गया। इसके बाद परशुराम चालिसा पाट सुन्दर काण्ड व भगवान के आदशों पर प्रकाश डाला गया। जन्मोत्सव के तहत 26 अप्रेल को सव्य शोभायात्रा को आयोयजन किया जायेगा। इसमें अनेक देवी देवताओं की झांकिया सजाई जायेगी। रविवार को अदाय तृतिया पर हुए कार्यकम में संरक्षक वैद्य शंभू दयाल शर्मा महासभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र निरजन कोरखन्या, प्रतिक अशोक बशीवाला, गजानन्द जोशी सुरेन्द्र शर्मा, सजय बिवात राजेश कोरखन्या सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like