सिरफिरे युवक ने तोड़े गाड़ियों के शीशे, दुकानों के ताले

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । एक सिरफिरे युवक ने शहर की स्टेशन रोड पर खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। युवक ने राठी हॉस्पिटल के सामने, एसजी मार्ट के पास और स्टेशन रोड के पीछे वाली रोड पर खड़ी 6 गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। कई जगह घटना के सीसीटीवी सामने आए हैं, जिनमें युवक गाड़ी के नट खोलने वाला पाना हाथ में लिए नजर आ रहा है। मेडिकल व्यवसाई अनिल शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात उन्होंने अपनी गाड़ी राठी हॉस्पिटल के सामने खड़ी की थी। रविवार की सुबह युवक ने उनकी और उसके पीछे खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसी तरह सिरफिरे युवक ने दीवार फांदकर डॉक्टर शशिकांत के घर खड़ी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। युवक ने सिटी सेंटर में दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश भी की। जानकारी के अनुसार युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसने रविवार की सुबह 4 से 6 बजे के बीच सारी घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

You might also like