नगरपालिका के वार्डो की लॉटरी निकली, सियासी समीकरण बदले
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। नोखा नगरपालिका के वार्डों की लॉटरी सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में निकाली गई। जिससे 45 वार्डों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। अब ओबीसी ऑपन पालिका अध्यक्ष के लिए दावेदारी होगी। ओबीसी वर्ग की महिला और पुरुष अध्यक्ष बन सकेगा। 45 वार्डों की लॉटरी में ओबीसी के 9 वार्ड आरक्षित हुए। ऑपन 6 वार्ड 2, 7, 14, 25, 31 और 36 आरक्षित हुवे। ओबीसी महिला 15, 21 और 28 आरक्षित वही एससी के कुल 5 वार्ड जिसमें ऑपन 11, 13 और 34 वहीं महिला प्रत्याशी के लिए 10 और 20 नंबर वार्ड रिजर्व हुए। सामान्य ऑपन पुरुष के 21 वार्ड की लॉटरी निकली जिसमें वार्ड 1, 3, 4, 8, 9, 16, 18, 19, 23, 24, 27, 29, 33, 37, 38, 39, 40, 41, 42, 44 और 45 ऑपन श्रेणी के वार्ड हुवे। सामान्य महिला के लिए कुल 10 वार्ड बने जो की 5, 6, 12, 17, 22, 26, 30, 32 और 43 होंगे। लॉटरी निकलने के बाद कई दिगज्जों की हवा निकली तो कई नए नेता सामने आये। अब इससे नये समीकरण बनेंगे।