संजयनगर में विधायक का नागरिक अभिनंदन, 20 लाख के नए विकास कार्यों की घोषणा
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत संजय नगर में ग्रामीणों की ओर से विधायक का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि संजय देव गुर्जर थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता फतेहसिंह शेखावत ने की। कार्यक्रम में विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में संजय नगर ग्राम पंचायत में करीब 2 करोड़ 88 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में विधायक ने ग्राम पंचायत में एक नए थ्री फेज ट्यूबवेल निर्माण तथा विधायक कोष से 20 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्य करवाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर विधायक ने 55 लाख रुपए की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र और 16 लाख रुपए की लागत से तैयार अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक गुर्जर का 51 किलो फूलों की माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह में दीपचंद चंदेला, हरी सिंह, सुरेश गुर्जर, शेर सिंह, संजय देव गुर्जर, रामनिवास कालोटा, हजारीलाल ग्रेट, झंडूराम गुर्जर, विजयपाल सिंह शेखावत, महीपाल सिंह गाडराटा, रमेश गराटी, बबलू अवाना, धूड़ाराम प्रधान, प्रभुराजोता, मंगलचंद गुरुजी, रोटाश मणकस, रमेश अग्रवाल, दलिप सिंह निर्वाण और मदनलाल बोहरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं पवन दाधीच, दुर्गाप्रसाद मेघवाल, विजय सिंह, रामस्वरूप सिंह, सूबेदार जगदीश सिंह, लक्ष्मण सिंह, अजय भार्गव और महेंद्र छावड़ी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया।