प्रगतिशील प्रजापति समाज की मासिक बैठक आयोजित
निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। कस्बे में प्रगतिशील प्रजापति समाज की मासिक बैठक प्रगतिशील प्रजापति छात्रावास में बजरंग लाल जलंद्रा माता जी की ढाणी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी योजनाओं एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान महेंद्र कुमावत के खेतड़ी पंचायत समिति में बीडीओ का कार्यभार ग्रहण करने तथा सारिका कुमावत के राजस्थान सीनियर हाई जंप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर उनके पिता एडवोकेट सुभाष कुमावत का समाज की ओर से साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज की उन्नति,, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, खेल एवं प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढक़र समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया। अंत में संस्था अध्यक्ष रामावतार वर्मा ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिवप्रसाद, हिम्मत सिंह कॉपर, अशोक कुमार शिमला, बाबूलाल जलंद्रा, बाबूलाल बबाई, महेश पॉपुलर, बाबूलाल माधोगढ़, जयसिंह कुमावत, नेमीचंद जोधपुरिया, धर्मपाल गोठड़ा, कृष्ण कुमार बबाई, राजेश जलंद्रा जसरापुर, मनजीत जलंद्रा, चिरंजी लाल, महावीर, एडवोकेट सुभाष कुमावत, ओम प्रकाश, चंद्रकांत वर्मा, मोहित कुमार, राजू जलंद्रा, सुभाष, भंवरलाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।