बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । एक बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तारानगर तहसील के करणपुरा गांव निवासी रामकुमार जाट पुत्र उमाराम जाट बाइक पर गुरुवार शाम को लाल खां बस स्टैंड चूरू सड़क से अपने गांव करणपुरा आ रहा था। उस दौरान जब रामकुमार गांव से थोड़ी दूरी पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक बोलेरो पिकअप ने बाइक के टक्कर मार दी जिससे रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल रामकुमार को तारानगर के सरकारी अस्पताल लेकर आए। गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने रामकुमार को तारानगर से चूरू व इसके बाद चूरू से जयपुर रैफर कर दिया गया। जयपुर ले जाते समय रात्रि को रामकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को मृतक रामकुमार के पुत्र कृष्ण कुमार की रिपोर्ट पर शव का तारनगर मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया तथा बोलोरो पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

You might also like