बालिका विद्यालय में स्व जनगणना जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । श्री जगन्नाथ कंदोई बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, तयतारानगर
(सेठ सूरजमल जी हीरालाल जी काशीराम जी कंदोई उच्च माध्यमिक भवन) में शुक्रवार को स्व जनगणना जागरूकता संदेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जनगणना के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की बहिनों ने उत्साहपूर्वक रंगोली एवं स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियों एवं प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से जनगणना के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बहिनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य दयाकंवर ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की योजनाओं एवं विकास की आधारशिला है। छात्राओं को ऐसी गतिविधियों के माध्यम से जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, राष्ट्रभक्ति एवं रचनात्मक प्रतिभा के विकास हेतु प्रयासरत रहता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य-दीदी, कर्मचारीगण एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

You might also like