क्षेत्र की टॉपर स्कूल बनी न्यू ईडन
निसं
सिंघाना (नवयत्न )। स्थानीय न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघाना एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परिणाम के साथ रही क्षेत्र की टॉपर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन कर श्रेष्ठता का लोहा मनवाया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के लिए अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रांजल गोदारा ने 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ क्षेत्र एवं विद्यालय टॉप किया । छात्रा पायल 97% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही ।इसी प्रकार छात्रा रिंकू 96% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। संस्था निदेशक डॉ.अनिल गोदारा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । श्रेष्ठ परिणाम की उपलब्धि पर निदेशक डॉ.अनिल गोदारा ने शिक्षकों विद्यार्थियों, अभिभावकों को धन्यवाद दिया। दसवीं कक्षा के रिजल्ट में 95% से अधिक अंक प्राप्त 5 विद्यार्थी 90% से अधिक अंक लाने वाले 14 विद्यार्थी रहे हैं तथा कुल 31 विद्यार्थीयो ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हर दूसरे ने विद्यार्थी 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस अवसर पर न्यू ईडन कॉलेज प्राचार्य डॉ.अनीता ने बताया की संस्था परंपरागत रूप से पिछले 28 वर्षों से क्षेत्र में श्रेष्ठ रिजल्ट दे रही है । हमारे यहां के विद्यार्थी संस्कार युक्त शिक्षा के लिए जाने जाते हैं । न्यू ईडन क्षेत्र की एकमात्र संस्था है जहां 65% से अधिक बालिकाएं अध्यनरत हैं। हमारा विद्यालय शिक्षा के साथ ही खेल के क्षेत्र में भी जिला एवं राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करता रहा है। न्यू इंडियन अंग्रेजी माध्यम की संस्था अध्यक्ष श्रीमती सरिता एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती पिंकी तथा न्यू ईडन स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार यादव ने भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वागत सत्कार किया और डीजे की धुन पर नाच कर जश्न मनाया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य श्री विजेंद्र कुमार, सोमवीर सिंह, मुकेश कुमार, रचना यादव, ममता, मनीषा, रविंद्र कुमार, प्रीतम कुमार सैनी, विजय सिंह, मोनिका इत्यादि मौजूद रहे। विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक गण भी मौजूद रहे।