बालाजी मंदिर मे चल रही दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ सम्पन्न हुआ

निसं

मुकुंदगढ़ (नवयत्न ) । डूंडलोद के तिब्बारे वाले बालाजी मंदिर मे चल रही दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ सम्पन्न हुआ। आयोजन समिति के अशोक भूत ने बताया की मंदिर परिसर की रंग बिरंगी रोशनी एवं फूल मालाओं से विशेष सजावट की गई। पंडित पंडित सुशील पुजारी के आरचर्यत्व में खनक शर्मा, नमन शर्मा, ऋत्विक भोदुपोता, भरत भोदुपोता एवं राहुल गोठवाल ने अखण्ड रामायण पाठ का वाचन किया। पाठ के बाद बाबा की महा आरती कर भोग लागकर प्रसाद वितरण किया गया। निर्वतमान पालिका चेयरमैन हरफूल सिंह पूनिया, समाजसेवी गिरधारी लाल इंदौरिया,मुकेश पारीक ,सुभाष चंद्र भूत,शंकर लाल शर्मा,ललित अग्रवाल , ओमप्रकाश भूत, जितेंद्र सैनी, महेश जोशी, सीताराम जीनगर,राम अवतार सेन ,मनोज टेलर,
सुभाष खंडेलवाल
सहीराम खटोड़ ,रतन सिंहखींची,मनोज गोठवाल,नरेश टेलर,केसर देव यादव,सुरेश पूनिया
सुरेश नुवा वाला,शशांक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मे भक्त गण मौजूद रहे।

You might also like