केशवानन्द कॉलेज में नवसंवत्सर का आगाज

सपना शर्मा

सीकर (नवयत्न ) । एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द पीजी कॉलेज भढाढर सीकर में हिन्दी मास के नववर्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं के आठ ग्रुप बनाये गए जिसमें अंशु, सोनम, आइना, निकिता, माया के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय व तृतीय स्थान बबीता व अवंतिका ग्रुप ने प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अभिलाषा प्रथम स्थान पर व द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनूसूया व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आइना रही। कॉलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर ने बताया कि विक्रम संवत् 2083 के आगमन की पूर्व संध्या पर जो कार्यक्रम हुआ है वह हमारी भारतीय पुरातन संस्कृति को संजोता है। संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि नववर्ष जो हमारे अन्दर नई ऊर्जा का संचार करता है तथा हम सभी नववर्ष में नये लक्ष्यों के साथ अपना शत प्रतिशत देवे तभी हम अपने मुकाम में सफल होगे। इस अवसर पर चैयरमेन सुरेन्द्र सिहं, सहनिदेशक गोपाल सिंह, पॉलिटेक्निक प्राचार्य जगदीश सोलंकी, नर्सिग प्राचार्य महेश कुमावत, विद्यालय प्राचार्य डां. विजेन्द्र सिंह सहित महाविद्यालय प्रबंधन ने नववर्ष की बधाईयां व शुभकामनाएं प्रेषित की।

You might also like