वार्ड 21 से 25 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित, विभिन्न समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत वार्डवार अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में वार्ड संख्या 21 से 25 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन अधिशाषी अधिकारी सहदेव दान चारण के निर्देशन में किया गया। शिविर में वार्डवासियों की विभिन्न जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। प्राप्त आवेदनों में कृषि भूमि से संबंधित 4 प्रकरण, जन्म पंजीकरण के 2 आवेदन, पेंशन योजना के 3 आवेदन, जन आधार के 5 आवेदन तथा आधार सीडिंग के 9 आवेदनों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा साफ-सफाई से संबंधित 2 शिकायतों का समाधान किया गया, जबकि जलदाय विभाग ने पेयजल से जुड़ी 6 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर के दौरान नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता विकास मीणा, फायरमैन हुकुम सिंह, अर्जुन सिंह, चंदन सिंह, पायल सैन, महेंद्र कुमार भार्गव, प्रेमरतन नाई, निर्मल, महेंद्र मारू, राजकुमार, मनोज कुमार सहित अन्य पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे ।