ब्लॉक स्तरीय कृषि महोत्सव का आयोजन

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर की अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र, अरणिया द्वारा ग्राम पुजारी का बास के मूवलो की ढाणी में “कृषि ग्राम महोत्सव 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों, बीजोपचार, फसल सुरक्षा, पशुपालन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
डॉ हरफूल सिंह ने ग्रीष्मकालीन जुताई से कीट वो बीमारियों के नियंत्रण के बारे में बताया।
डॉ. बी. एल. आशीवाल ने ट्राईकोडर्मा एवं नीम तेल द्वारा बीमारियों एवं कीटों के नियंत्रण के बारे में बताया।
डॉ. शंकर कसवां ने खरीफ फसलों के वैज्ञानिक उत्पादन, जल संरक्षण, उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी।
शंकर लाल गठाला ने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग एवं नैनो उर्वरकों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी।
रामावतार मिश्रा ने गो आधारित प्राकृतिक खेती के बारे में बताया तथा बताया कि गाय के गोबर गो मूत्र बेसन गुड जीवाणु युक्त मिट्टी का प्रयोग कर जीवामृत बनाकर काम में ले।
दीपा राम ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं किसानों के मध्य संवादात्मक चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें किसानों ने खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए।

You might also like