पारीक बने विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता भजनलाल पारीक को विप्र फाउंडेशन की राजलदेसर तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा बीकानेर जॉन के प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, जोन प्रभारी मुकेश रामपुरा एवं उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष शंभू दयाल शर्मा ने अध्यक्ष नियुक्त किया। भजनलाल पारीक को राजलदेसर तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कस्बे के ब्राह्मण समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजबंधुओं ने कहा कि पारीक सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं, ऐसे में उनके नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर समाज के लोगों ने पारीक को समाजहित में अधिक से अधिक कार्य करनेए युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक एकता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष भजनलाल पारीक ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और समाजहित में हरसंभव प्रयास करेंगे।