गोसाई जी मठ में आयोजित भजन संध्या में भजनों पर देर रात्रि तक झूमे श्रोता
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । कस्बे के वार्ड 35 में सैनी संस्था के पास, गोसाई जी मठ में शुक्रवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन सम्राट बालयोगी गौसेवी युवा संत गुलाबनाथ जी महाराज ने अपने मधुर एवं भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जिसे सुनकर श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। श्रोता देर रात्रि तक भजनों का आनंद लेते रहे। पूज्य संत कैलाशनाथ महाराज (रूकनसर आश्रम) ने आशीर्वचन दिया। इस अवसर पर महंत गंगनाथ, कानगिर गोस्वामी दारा सिंह, शिवकुमार सैनी, बाबूलाल सैनी, नरेश गिर, संजय गिर, वासुदेव शर्मा, मनोज गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी, आर्यन गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, योगेश गोस्वामी आदि अनेक लोग मौजूद थे।