एसडीएम ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया

अबूबकर बक्खी
लाडनूं (नवयत्न) । बुधवार को शहरी सेवा शिविर 2026 नगर पालिका कैम्पस मे उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ द्वारा शहरी सेवा शिविर में प्राप्त प्रतिवेदनों के संबंध में रिव्यू मिंटींग की गई तथा प्राप्त प्रतिवेदनों का शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के सभी विभागों को निर्देशित किया। एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक विभाग की प्रतिदिन की प्रगति अधिक से अधिक होनी चाहिये। उपखण्ड अधिकारी द्वारा शिविर में प्राप्त परिवादों की सूनवाई की तथा इनके निस्तारण के निर्देश प्रदान किये गये। उपखण्ड अधिकारी द्वारा सभी विभागों जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, सामजिक न्याय एंव अधिकारीता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, रसद विभाग, आरयूडीआईपी, द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत किये गये कार्यो की समीक्षा की गई तथा निर्देश प्रदान किये गये। पालिका अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी द्वारा शिविरों में प्राप्त प्रतिवेदनों एवं शिविरों में किये गये कार्यो के बारे मे जानकारी दी गई। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद सुमित्रा आर्य, मोहन सिंह, राजेश भोजक सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन शर्मा, अमजद खॉ, नोरतनमल प्रजापत आदि उपस्थित रहे।

You might also like