विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

बृजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । कृष्णा पंचगव्य प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र चिड़ावा द्वारा 1 से 5 जून तक चक्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत सतत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के संचालक व प्रबंधक डॉ गणेश चेतीवाल ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के संदर्भ विषय पर पर्यावरण के रक्षण संवर्द्धन समन्वित विकास के अंतर्गत विभिन औषधीय एव छायादार पौधों का निशुल्क वितरण, पुराने बड़े रोगग्रस्त वृक्षों का रक्षण संवर्ध्दन उपचार प्रबंधन एवं वृक्षारोपण, पक्षियों एवं पशुओं व मानवों के लिए जल की व्यवस्था करना, पर्यावरण के विभिन्न घटक जिसमें जल, जमीन, जंगल, जानवर, जीव जीवांश के लक्षण संवर्द्धन एवं समन्वित विकास के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन एवं आवश्यक निशुल्क जानकारी सुझाव परामर्श उपलब्ध कराना, गोपालन आयुर्वेद नेचुरोपैथी पंचगव्य विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा विधियों को अपनाना व प्रोत्साहन देना, भीषण गर्मी से रक्षण संवर्द्धन बचाव उपायों को अपनाना एवं आवश्यक योग प्राणायाम गतिविधियों को प्रोत्साहन करना मुख्य रूप से शामिल था। आयोजन के तहत चिड़ावा के विभिन्न स्थलों एवं देवरोड़, पिलानी, बनगोठड़ी, बेरी, सेही कलां, स्यालू, सूरजगढ़, जीणी सहित कार्यक्रमों का संचालन किया गया। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस चिड़ावा केंद्र पर मनाया गया। पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा उसके रक्षण संवर्द्धन का दायित्व सौंपा गया। आयोजन अशोक कुमार सुरोलिया की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर मन्नालाल वर्मा, पवन कुमार, सुनील बदनगढ़िया, रमेश भगेरिया, रोहित कुमार, मनोहर लाल, बनवारी लाल, रोशन लाल, अंकित कुमार, राहुल शर्मा सहित कई गणमान्य जन मौजूद थे।

You might also like