तेज अंधड़ के साथ हुई बरसात, कई पेड़ हुए धराशायी

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । क्षेत्र में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दिनभर गर्मी और उमस के बाद शाम को अचानक आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। आसमान में काले बादल छाने से समय से पहले ही अंधेरा हो गया जिससे वाहनों को हैंड लाइट जला कर वाहन चलाने पड़े, तेज हवाओं के कारण शहर व आसपास क्षेत्रों में कई पेड़ धराशायी हो गए। वहीं दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग और टीनशेड भी उड़ गए, अचानक आए अंधड़ और बारिश से सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।

You might also like