रवि गुप्ता बिरमीवाला बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के युवा जिलाध्यक्ष

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज हित में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झुंझुनूं निवासी रवि गुप्ता बिरमीवाला को झुंझुनूं जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व की अनुशंसा पर की गई है। रवि गुप्ता, जो झुंझुनूं शहर के छीपियों की ढाणी, वार्ड नंबर-53 के निवासी हैं। लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन की ओर से जारी मनोनयन पत्र के जरिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि रवि गुप्ता की निष्ठा, अनुभव और सामाजिक सक्रियता से झुंझुनूं जिले में अग्रवाल समाज के युवाओं को नई दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत, संगठित एवं प्रभावी रूप से समाजहित के कार्य करेगा। रवि गुप्ता की नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वहीं रवि गुप्ता ने भी राष्ट्रीय नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल, राष्ट्रीय युवा महामंत्री दीपक जाजोदिया एवं संजीव अग्रवाल, पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका चिड़ावा, पूर्व प्रदेश युवा मंत्री अनुज भगेरिया चिड़ावा, प्रदेश युवा अध्यक्ष रोहित गर्ग, प्रदेश युवा महामंत्री विष्णु चौधरी, संदीप बजाज, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार मित्तल, जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान नूआंवाला का आभार जताया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर रवि गुप्ता ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अग्रवाल समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ना, समाजहित के कार्यों को गति देना तथा महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन के सहयोग से झुंझुनूं जिले में युवाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों से जोड़कर समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

You might also like