राजकीय पुस्तकालय में मनाई एस आर रंगनाथन जयंती

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी के राजकीय पंचायत समिति सार्वजनिक पुस्तकालय में एस आर रंगनाथन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम भारती थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद राम हरितवाल ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने एस आर रंगनाथन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारती ने पुस्तकालय और पाठक को एक दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि बिना पाठक के पुस्तकालय और पुस्तकालय के बिना पाठक अपूर्ण है। उन्होंने पाठर्कों को सुझाव दिया कि वह मन लगाकर अपने लक्ष्य को हासिल करे। खेतड़ी के पाठकों के लिए पुस्तकालय को कई मायनो में उपयोगी है। इस अवसर पर पूर्ववर्ती पुस्तकालय अध्यक्ष चंद्रभान, सांवरमल सुभाष शर्मा का जिक्र करते हुए पुस्तकालय विकास की निरंतर प्रगति से रूबरू कराया। पुस्तकालय अध्यक्ष चौथमल सैनी ने एस आर रंगनाथन के पांच प्रतिपादित सिद्धांतों पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर ज्योति, साक्षी जिलोवा, सीमा और पूजा आदि ने भी अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों ने रंगनाथन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इतिहासकार गोविंद हरितवाल ने पाठकों को मन लगाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का सुझाव दिया। इस मौके पर राजेंद्र गुर्जथ, नागरमल सैनी, उमा सैनी, विशाल सैनी, मोहर सिंह गुर्जर लोकेंद्र, मोहित कुमार, विकास, रोहित सैनी, विशाल, रेखा, पूजा सैनी, निशा सैनी, साक्षी स्वामी सहित अनेक पाठक उपस्थित थे. कार्यालय लिपिक सुमन चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

You might also like