हरिद्वार से कावड़ लेकर आए शिव भक्त कावड़ियों का किया स्वागत

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । ग्राम नांगलभीम में हरिद्वार से कावड़ लेकर आए शिव भक्त कावड़ियों की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शाम को ग्राम के आम चौक में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्रीमाधोपुर के समाज सेवी एवं भामाशाह डॉक्टर माधव सिंह के मुख्य आतिथ्य में गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ का आयोजन किया गया व रात्रि को भोले बाबा की विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। दूसरे दिन कन्या भोज का भव्य आयोजन संयोजक भवानी सिंह व हरफूल राम अध्यापक द्वारा आम चौक में सम्पन्न कराया गया जिसमें सभी ग्राम वासियों ने पूरा सहयोग किया।

You might also like