सैनी समाज का रत्न सम्मान समारोह कल
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ के स्थानीय हनुमान पार्क के पास स्थित सैनी समाज अतिथि भवन में आगामी 26 अप्रैल रविवार को प्रातः 10 बजे सैनी समाज का समाज रत्न सम्मान 2026 समारोहपूर्वक आयोजित किया जाएगा। सैनी समाज के अध्यक्ष हीरालाल खडोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी रविवार को सैनी समाज के सभी पूर्व अध्यक्षों, सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी सेवा संस्थान के सभी पूर्व अध्यक्षों, नवयुवक मंडल के सभी पूर्व अध्यक्षों, समाज के पत्रकारों, जनप्रतिनिधि मातृशक्ति एवं हमारे समाज के पूर्व संस्थान अध्यक्षो का सम्मान किया जाएगा।