ग्रामीण सेवा शिविर में एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । ग्राम पंचायत लाछड़सर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान राज्य सरकार की एक पेड़ मां के नाम’ योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सामुदायिक भवन के सामने स्थित सिटी पार्क में गुड़हल का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक कंचन शर्मा ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं कार्मिकों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर चंपा देवी, ग्यारसी देवी, पुष्पा देवी, सोनू शर्मा एवं किरण शर्मा सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।