सुनील श्योराण बने बीसीसीआई के ट्रेनिंग कैंप के कोच

डी. के. सैनी
जयपुर (नवयत्न)। राजस्थान के हनुमानगढ जिला के मूल निवासी सुनील श्योराण को बीसीसीआई सेंटर आफ एक्सीलेंस के द्वारा आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच की जिम्मेदारी दी है । यह शिविर 11 मई से 6 जून तक अहमदाबाद में आयोजित किया जाए। सुनील श्योराण की नियुक्ति सेंटर आफ एक्सीलेंस के हेड पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण के द्वारा की गई है। आपको बता दें वर्तमान मे सुनील श्योराण राजस्थान रणजी टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच हैं। श्योराण ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया है और बीसीसीआई लेवल -2 सर्टिफाइड स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के साथ – साथ बीसीसीआई लेवल -2 क्रिकेट कोच भी हैं । सुनील पिछले कुछ सालों से राजस्थान सीनियर टीम एवं बीसीसीआई के साथ जुड़े हुए हैं। पूर्व में बीसीसीआई द्वारा आयोजित दिलीप ट्रॉफी सेंट्रल जोन टीम एवं U-19 वर्ड कप संभावित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे चुके हैं । सुनील श्योराण ने बतौर खिलाड़ी राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ आईपीएल में राजस्थान रॉयल टीम के संभावितों में भी रहे हैं। हनुमानगढ जिले भादरा तहसील की ग्राम पंचायत डाबड़ी के गांव रतनपुरा निवासी सुनील श्योराण वर्तमान में जयपुर में युवा क्रिकेटर्स का भविष्य संवार रहे हैं।

You might also like