स्वर्णकार समाज के विद्यार्थियों का जयपुर में होगा सम्मान

निसं
बुगाला (नवयत्न) । स्वर्णकार सेवादल के तत्वावधान में समाज के मेधावियों का राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जून को बिड़ला ऑडिटोरियम जयपुर में होगा।स्वर्णकार सेवादल की प्रदेश महामंत्री डिम्पल सोनी व झुंझनू जिला अध्यक्ष शान्ति कुमार कड़ेल ने बताया कि एसएसडी द्वारा आयोजित यह चतुर्थ सम्मान समारोह में सोनी समाज के कक्षा 10 वीं तथा 12 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले देशभर के छात्र-छात्राओं का ,शिक्षा रत्न, से सम्मान किया जाएगा,जिसके लिए 15 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। विद्यार्थियों को आवेदन गूगल फॉर्म में भरकर भेजने होंगे।निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।आयोजन की पूर्ण रूपरेखा स्वर्णकार सेवा दल राजस्थान की कार्यकारणी के दिशा निर्देश अनुसार होगी।

You might also like